फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   35 eminent people including nine from education awarded Madan Mohan Smriti Saraswat and Pragya Samman at BHU

BHU: बीएचयू में शिक्षा के नौ सहित 35 विशिष्ट लोगों को मदन मोहन स्मृति, सारस्वत और प्रज्ञा सम्मान

Sat, 21 Feb 2026 01:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 21 Feb 2026 01:31 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू में शिक्षा के नौ सहित 35 विशिष्ट लोगों को मदन मोहन स्मृति, सारस्वत और प्रज्ञा सम्मान दिया जाएगा। भारत रत्न पंडित मदन मोहन स्मृति राष्ट्रीय सम्मान और पुस्तक लोकार्पण समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
35 eminent people including nine from education awarded Madan Mohan Smriti Saraswat and Pragya Samman at BHU
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)

विस्तार

बीएचयू में शिक्षा क्षेत्र के 9 विद्वानों सहित 35 विशिष्ट लोगों को मदन मोहन स्मृति, सारस्वत और प्रज्ञा सम्मान दिया जाएगा। अखिल भारतीय सारस्वत परिषद की ओर से वैदिक विज्ञान केंद्र में 23 फरवरी को भारत रत्न पंडित मदन मोहन स्मृति राष्ट्रीय सम्मान और पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन होगा। महामना की स्मृति में यह देश का सबसे बड़ा सम्मान समारोह है।

विज्ञापन


इसमें कई क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करने वाली देश की 35 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा और चार पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा। वहीं दुनिया भर से आए विद्वानों का व्याख्यान भी होगा। सम्मानित किए जाने वाले नामों की घोषणा कर दी गई है। सबसे ज्यादा 29 लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में सारस्वत सम्मान दिया जाएगा। दोपहर एक बजे वैदिक विज्ञान केंद्र के व्याख्यान कक्ष में सम्मान समारोह होगा। दिलीप झा और संदीप देव को मालवीय पत्रकारिता सम्मान मिलेगा।

विज्ञापन

3 लोगों को मालवीय प्रज्ञा सम्मान

  • महंत शंकर पुरी (महंत, श्री अन्नपूर्णा मठ मंदिर)
  • आचार्य महाबीर सिंह (कुलपति, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला)
  • आचार्य आलोक कुमार चक्रवाल (कुलपति, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़)


29 लोगों को मिला सारस्वत सम्मान

  • शिक्षा क्षेत्र - आचार्या मेधा झा, डॉ. अशोक कुमार तिवारी, डॉ. जंग बहादुर पांडेय, विपिन बिहारी उपाध्याय, डॉ. अमित कुमार, डॉ. हरिश्चंद्र पांडेय, डॉ. ऋषभ कुमार, हरिदास शर्मा और रजनीश बहुगुणा।
  • समाज सेवा - हरीश जनार्था
  • खेल - डॉ. अमर वीर सिंह, तेज बहादुर सिंह यादव और एस. के. अग्रवाल
  • विधि - राकेश किशोर, शंभू शरण मिश्र, सिद्ध विद्या और शरद चंद्र मिश्र
  • धर्म - डॉ. गिरीश चंद्र तिवारी और कमला कांत तिवारी
  • चिकित्सा क्षेत्र - डॉ. रवींद्र नाथ शुक्ल
  • पत्रकारिता - मानवेंद्र कुमार सिंह, आचार्य अजय त्रिवेदी और ब्रजभूषण दुबे
  • प्रशासनिक - संजय सिंह, अशोक कुमार कन्नौजिया और तिलक राज शर्मा
  • क्रीड़ा क्षेत्र - राजेश कुमार राय
  • संगीत - डॉ. ममता टंडन और शालिनी कुमारी
  • शिक्षा क्षेत्र - नीतीश कुमार और सुधीर कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed