फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   32.40 lakh rupees were grabbed by digitally arresting an old woman

Varanasi News: वृद्धा को डिजिटल अरेस्ट कर 32.40 लाख रुपये हड़प लिए

Wed, 23 Oct 2024 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
32.40 lakh rupees were grabbed by digitally arresting an old woman
वृद्धा को डिजिटल अरेस्ट कर 32.40 लाख रुपये हड़प लिए
विज्ञापन


- साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। हुकुलगंज स्थित चंद्रा रेजिडेंसी में रहने वाली एक वृद्धा को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर जालसाजों ने 32 लाख 40 हजार रुपये हड़प लिए। भुक्तभोगी नीना कौरा की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
67 वर्षीय नीना कौरा ने पुलिस को बताया कि सुनील कुमार नाम के व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्स एप पर वीडियो कॉल की। खुद को वह मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन का इंचार्ज बताया। उसने कहा कि आपने कुछ फर्जी पासपोर्ट, एटीएम कार्ड और 140 ग्राम एमडीएमए सिंगापुर में रहने वाले टैंग बैंग हॉक को कूरियर किया है। कूरियर पकड़ा गया है और आपके नाम से गिरफ्तारी का आदेश है। आप दो दिन के भीतर अंधेरी पुलिस थाने पहुंचिये।
विज्ञापन


इसके बाद उसने सीबीआई अधिकारी अनिल यादव को काॅल ट्रांसफर करने की बात कही। अनिल ने कहा कि आप यह सब अपने किसी परिचित को न बताएं। अन्यथा आप और आपके परिवार की जान को खतरा हो सकता है। नीना कौरा ने कहा कि इससे वह बहुत ज्यादा डर गईं। कुछ समय बाद जालसाजों ने पुन: कॉल कर कहा कि आप वृद्ध महिला हैं। हम कोशिश करके अदालत से आपकी गिरफ्तारी रुकवाते हैं। इसके लिए आपको अपने बैंक खाते के साथ मकान और वाहन का ब्योरा देना होगा। फिर जालसाजों ने खाता नंबर भेज कर कहा कि बैंक जाकर पैसा आरटीजीएस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीना कौरा ने बताया कि वह किसी को कुछ बताए बगैर बैंक गईं और 32 लाख 40 हजार रुपये जालसाजों के खाते में आरटीजीएस की। पैसा भेजने के बाद जालसाजों ने कहा कि वो अदालत जा रहे हैं और जमानत के कागज बनवाएंगे। जमानत होने के 24 घंटे के भीतर सारा पैसा वापस आ जाएगा। 24 घंटे बीतने के बाद उन्होंने व्हाट्स एप पर भेजा हुआ गिरफ्तारी आदेश और अपना आईडी कार्ड वगैरह डिलीट कर दिया। इसके बाद जालसाजों ने अपने सारे नंबर बंद कर दिए। इस पर उन्होंने नागपुर में रहने वाले अपने बेटे को जानकारी दी। बेटे ने बताया कि साइबर जालसाजों ने धोखाधड़ी की है तो वह पुलिस से संपर्क की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed