फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ऑनलाइन सत्यापन से रोकेंगे फर्जीवाड़ा

ऑनलाइन सत्यापन से रोकेंगे फर्जीवाड़ा

Mon, 29 Apr 2019 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन सत्यापन से रोकेंगे फर्जीवाड़ा
वाराणसी। आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कराने वाले मरीजों को अब अस्पताल में भर्ती होने से पहले सभी कागजातों का सत्यापन कराना होगा। इसके लिए बायोमेट्रिक वैरीफिकेशन को लागू किया जा रहा है। इसमें लाभार्थी के गोल्डन कार्ड से लेकर अन्य जरूरी कागजातों के सत्यापन कराया जाएगा, जिससे कि सही लाभार्थी को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थी को पांच लाख सालाना का इलाज नि:शुल्क करने की सुविधा है। जब से यह योजना शुरू हुई है तब से गोल्डन कार्ड बनवाने से लेकर अस्पतालों में इसका लाभ लेने में फर्जीवाड़े के मामले सामने आते रहे हैं। इसमें लाभार्थी की जगह दूसरे का इलाज कराने, एक ही नाम पर दो बार दवा ले जाने सहित अन्य मामले हैं। अब इसे रोकने और लाभार्थियों को सभी सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्दश्ेय से स्वास्थ्य विभाग की ओर से योजना से जुड़े जिले के सरकारी व प्राइवेट सभी अस्पतालों में नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से इसके लिए सभी अधिकारियों को ई मेल भी भेजे जा चुके हैं। अस्पताल में भर्ती और फिर डिस्चार्ज होने के बाद संबंधित मरीज का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

आठ सरकारी और 95 निजी अस्पताल में योजना लागू
आयुष्मान योजना में आठ सरकारी और 95 निजी अस्पताल शामिल हैं। सरकारी अस्पताल में बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल, ट्रामा सेंटर, होमी भाभा कैंसर अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, महिला और मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, रामनगर अस्पताल और मानसिक अस्पताल के साथ ही 95 निजी अस्पतालों को जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन सिस्टम के लागू होने से पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा योजना के नाम पर धांधली नहीं हो सकेगी । - डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed