फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गौरव हत्याकांड में सीवान का युवक हिरासत में

गौरव हत्याकांड में सीवान का युवक हिरासत में

Wed, 10 Apr 2019 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
गौरव हत्याकांड में सीवान का युवक हिरासत में
वाराणसी। बीएचयू के छात्र गौरव सिंह की हत्या के आरोपियों की धरपकड़ में जुटी लंका पुलिस ने बिहार के सीवान निवासी युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि युवक वारदात की अहम कड़ी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और बुधवार को खुलासा कर जेल भेजने की बात कही गई है। युवक के मोबाइल में पुलिस को वारदात से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात से पहले युवक और गौरव की हत्या के आरोपियों के बीच मोबाइल पर लंबी चैटिंग हुई थी। बीएचयू परिसर में बिड़ला ए हॉस्टल चौराहा के पास दो अप्रैल को गोली मारकर गौरव की हत्या कर दी गई थी। नामजद कुमार मंगलम, आशुतोष त्रिपाठी और रूपेश तिवारी को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। प्रोफेसर, रावण और विनय द्विवेदी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें बिहार से लेकर झारखंड तक छापेमारी कर रही हैं। छापेमारी के दौरान ही पुलिस ने बिहार के सीवान निवासी युवक को हिरासत में लिया। युवक और गौरव को दोस्त बताया जा रहा है। दोनों में अनबन हुई तो युवक की रूपेश से नजदीकी बढ़ी। इसके बाद विवाद होने पर गौरव ने बेल्ट से युवक की जमकर पिटाई की थी और बताया जा रहा है कि यही वारदात की अहम वजह बना। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। युवक के खिलाफ गौरव की हत्या से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही प्रकरण का खुलासा कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

फेसबुक की मदद से दो आरोपियों का असली नाम पता चला
छात्र गौरव की हत्या में वांछित प्रोफेसर और रावण के असली नाम का पता लंका पुलिस को फेसबुक की मदद से लगा है। पुलिस के अनुसार रावण का नाम राजा दुबे है और और प्रोफेसर का नाम सनी वर्मा है। दोनोें बिहार के बक्सर के लाल चौक क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस फेसबुक पर उपलब्ध दोनों आरोपियों की फोटो की मदद से उनके परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर रही है। लंका पुलिस को उम्मीद है कि दोनों जल्द ही पुलिस की हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ के हॉस्टलों में बाहरी छात्रों पर नजर
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हॉस्टलों में बाहरी छात्रों के रहने की सूचना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन सतर्क हो गया है। छात्रावास के मुख्य गृहपति सूर्यभान प्रसाद ने आदेश जारी कर छात्रों को कड़ी चेतावनी दी कि आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास, लालबहादुर शास्त्री और जेके महिला छात्रावास में बिना आवंटन कोई भी छात्र न रहे। आकस्मिक जांच में पकड़े जाने पर ऐसे छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यह सूचना हॉस्टलों के गेट पर भी चस्पा कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed