फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   देश में फिर काशी के रंगमंच का डंका ं

देश में फिर काशी के रंगमंच का डंका ं

Wed, 27 Mar 2019 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
देश में फिर काशी के रंगमंच का डंका ं
वाराणसी। काशी की संगीत परंपरा के साथ ही यहां का रंगमच भी विख्यात है। इसके चलते ही इस शहर को सांस्कृतिक राजधानी का दर्जा मिला है। आधुनिक हिंदी के जनक भारतेंदु हरिश्चंद्र के समय से नाटकों के लिखने और उनके मंचन का दौर शुरू हुआ। बीच में कुछ ठहराव के बाद आज यहां के रंगकर्मी फिल्मी दुनिया के साथ ही पूरे देश में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं।
विज्ञापन

भारतेंदु हरिश्चन्द्र ने (1850 से 1885) अल्प आयु में ही आधुनिक हिंदी को मजबूत रास्ता दे दिया। उन्होंने नाटक लिखे, संस्थाएं बनाईं और नाटकों का मंचन हुआ। उन्होंने अपने लेखनी से लोगों को आगे बढ़ाया। काशी में नागरिक प्रचारिणी के बाद 1909 में नागरी नाटक मंडली बना, जहां आज भी नाटकों का मंचन होता है। इन संस्थाओं से बहुतेरे लोग निकले और कई प्रमुख जगहों पर अभिनय किए। इसी बीच 1948 के बाद सांस्कृतिक का केन्द्र काशी की जगह दिल्ली बन गया और बनारस हाशिए पर आ गया। बावजूद इसके यहां के कलाकारों ने अपना काम शुरू रखा। धीरे-धीरे इसकी गूंज दिल्ली सहित पूरे देख में सुनाई देनी चाहिए। यहां के कुछ युवा रंगकर्मियों ने वर्ष 2010 में 15 लोगों की टीम बनाई और काम को आगे बढ़ाना शुरू किया। स्थिति यह है कि पिछले नौ सालों में ही यहां रंगमंच की कला फिर से पूरे देश में अपनी छाप छोड़ने लगी।
विज्ञापन

रंगमंच से जुड़े लोग
हम लोगाें ने मेहनत के बल पर युवाओं के लिए अवसर पैदा किए। उनके लिए रास्ते बनाए। जो लोग कहते हैं कि नाट्य मंचन में पैसा नहीं है, वह आलसी और हारे हुए लोगों की कल्पना है। मैंने काशी के अलावा कई स्थानों पर जाकर यहां की कला का लोहा मनवाया है। - व्योमेश शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

राम की शक्ति पूजा ने किया स्थापित
वैसे तो काशी में रंगमंच के कलाकारों में स्व. लीला मिश्रा थे, जिन्होंने मदर इंडिया जैसी सुपर हिट फिल्मों में काम किया। नाटकों की बात की जाए तो राम की शक्ति पूजा ने भी पूरे देश में काशी की कला को स्थापित किया है। यहां का मैकवेथ, अभिज्ञान शाकुंतलम और हरिश्चंद्र नाटक का मंचन भी चर्चित रहा। नागरी नाटक मंडली की अगर बात की जाए तो यह भी 110 साल पुरानी संस्था हो चुकी है, जहां देश सहित विदेशी कलाकारों ने अपना मंचन किया है।

भारतीय शास्त्रीय नाट्य परंपरा का पहला केन्द्र है
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का काशी में खुला केंद्र केवल प्रदेश का नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर भारत का पहला केंद्र है। यह विश्व का पहला ऐसा केंद्र है, जो भारतीय शास्त्रीय नाट्य परंपरा पर आधारित है, जहां कई प्रदेशों के 20 छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस केंद्र के सहयोग से देश के ही नहीं बल्कि अन्य देशों के कलाकार भी अपना मंचन कर चुके हैं। -रामजी बाली, संचालक एनएसडी वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed