फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मेहनत और लगन से ही मिलेगी जीवन में सफलता

मेहनत और लगन से ही मिलेगी जीवन में सफलता

Sat, 23 Mar 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
मेहनत और लगन से ही मिलेगी जीवन में सफलता
वाराणसी। राष्ट्रीय ललित कला अकादमी पुरस्कार जीतने के बाद डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। मेहनत और लगन होगी तो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता अवश्य मिलेगी। पिछले तीन साल से मैं प्रयास कर रहा था। जिसका फल मुझे मिला है। रामनगर की रामलीला की शृंखला के लिए पुरस्कृत होने पर बहुत खुशी मिली। मुझे यह अहसास हुआ कि अगर आप किसी भी काम को मन लगाकर करते हैं तो सफलता आपके कदम जरूर चूमती है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मैं सेमी रियलिस्टिक पेंटिंग करता हूं। जो भी बनाता हूं, हृदय से बनाता हूं और मुझे अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा था। कई बार लोगों ने मुझे भ्रमित करने की कोशिश भी की। लेकिन मैंने अपनी शैली को नहीं छोड़ा। तीन बार चयन के बाद यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। सेमी रियलिस्टिक चित्रों की खास बात यह है कि दर्शक इनको देखकर ही समझ जाते हैं। बीएचयू से शिक्षा प्राप्त करने वाले डॉ. सुनील को 2016 में राज्यस्तरीय पुरस्कार मिल चुका है। वह 2015 से 17 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह नेशनल गैलरी आफ माडर्न आर्ट और ललित कला अकादमी लखनऊ के भी सदस्य हैं। डॉ. सुनील की चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन मुंबई के सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट में 25 मार्च को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed