फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राजभरों को गाजीपुर जाने से नहीं रोक पाई सुभासपा

राजभरों को गाजीपुर जाने से नहीं रोक पाई सुभासपा

Sun, 30 Dec 2018 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
राजभरों को गाजीपुर जाने से नहीं रोक पाई सुभासपा
वाराणसी। तमाम प्रयास के बावजूद सुभासपा लोगों को शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाजीपुर के आरटीआई मैदान की सभा में जाने से रोक नहीं पाए। 24 दिसंबर से आरक्षण के बंटवारे की मांग को लेकर सुभासपा शास्त्री घाट पर अनशन कर रही है। शनिवार को छठे दिन अन्य दिनों की अपेक्षा यहां संख्या ज्यादा थी लेकिन दावों और कोशिश के हिसाब से यह बहुत कम रही।
विज्ञापन

अनशन स्थल पर पार्टी के प्रदेश महासचिव ने शशि प्रताप सिंह ने कहा कि 1990 में पिछड़ी जाति को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। तब से कमजोर जातियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। 169 जातियों को सरकारी व्यवस्था का लाभ बराबर मिलना चाहिए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने 20 महीने पहले कैबिनेट और सदन में इसके लिए आवाज बुलंद की थी लेकिन सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है। हमारी मांग है कि 27 फीसदी आरक्षण को तीन भागों में बांटा जाए। पिछड़ी जाति में नौ, अति पिछड़ी जाति में 65 और सर्वाधिक पिछड़ी जाति में 95 जातियां आती हैं। सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट के अनुसार 27 प्रतिशत आरक्षण को 7, 9 और 11 प्रतिशत में अलग-अलग दिया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गणेश चौहान, प्रदीप राजभर, दशरथ राजभर, छोटेलाल, अर्चना उपाध्याय, लाल बहादुर, मुन्नी देवी, संजय, मृत्युंजय सिंह, संजीव राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed