{"_id":"5c195f48bdec2256c66bb50b","slug":"31545166664-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहेलदेव पार्क के रखरखाव के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहेलदेव पार्क के रखरखाव के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से मंगलवार को सारनाथ सुहेलदेव पार्क हवेलिया चौराहे में धरना-प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने प्रदेश सरकार और नगर आयुक्त से मांग की कि महाराज सुहेलदेव की प्रतिमा का रखरखाव ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है। यहां पानी, सफाई की व्यवस्था नहीं की जा रही हैँ। महापुरुषों की पार्टी कही जाने वाली पार्टी भाजपा समाज के महापुरुषों का अपमान लगातार कर रही है।
सैकड़ों बार क्षेत्र के विधायक रवींद्र जायसवाल से कहा गया लेकिन बीते साल से ही आश्वासन मिल रहे हैं। मांग की गई कि हैंडपंप लगवाया जाए। पार्क बनाया जाए, लाइट और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था हो, फूल पत्ती बागवानी के लिए माली की व्यवस्था हो, खाली जमीन का सुंदरीकरण कर सुहेलदेव के नाम किया जाए, पार्क में लगे बिजली के खंभे को बाहर किया जाए। मांगें पूरी नहीं हुई तो विधायक और नगर निगम का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में गणेश चौहान, दुर्गा राजभर, दिनेश देव राजभर, विनोद सिंह, राजेंद्र पटेल, दशरथ राजभर, जागेश्वर राजभर आदि शामिल रहे।