{"_id":"5b6cb0884f1c1b54638b7501","slug":"31533849736-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत सीरगोबर्धनपुर के काशीपुरम् कालोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर विनय सिंह को बुधवार की रात घर के बाहर गोली मारने के आरोप में नामजद दो आरोपियों से पूरे दिन पूछताछ चलती रही। वहीं दो और नामजद आरोपियों को पुलिस दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। रश्मि नगर के रहने वाले गिरधारी पटेल और काशीपुरम के रहने वाले लालू यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि घायल की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल नामजद सकलडीहा के रहने वाले रामशरण और मुन्ना पाठक की तलाश में पुलिस लगी है। जांच में यह मामला जमीनी विवाद की से जुड़ता नजर आ रहा है। दूसरी तरफ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायल विनय को चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताया है।
चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के कादिर नगर निवासी विनय सिंह काशीपुरम् में मकान बनवाकर पिछले दो साल से परिवार के साथ रहता है। बीती रात विनय घर के बाहर टहल रहा था। उसी दौरान दो बाइक से पहुंचे चार युवकों ने विनय को रंगबाज कहते हुए सबक सिखाने की बात कही। इस बीच विनय ने हेलमेट पहने आरोपियों के शीशे को उठाकर जैसे ही पहचान करने का प्रयास किया एक आरोपी ने लक्ष्य कर गोली चला दी। संयोग से गोली दाहिने कंधे को छूते हुए निकल गई।