{"_id":"5b2017b54f1c1b6a4d8b62f3","slug":"31528829877-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालश्रम समाज के लिए अभिशाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालश्रम समाज के लिए अभिशाप
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला श्रम विभाग कार्यालय पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विश्व बालश्रम निषेध दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बालश्रम को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की कि बालश्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में कूड़े बीनने वाले बच्चों को अभियान के माध्यम से विद्यालय भेजने का काम भी किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुुए इंद्रजीत तिवारी ने विभाग से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर दीपक कुमार रावत, रमाशंकर यादव, आनंद कुमार दूबे, अर्चना सिंह, अर्जुुन, वीरेंद्र, रामविलास, सीमा पांडेय, श्याम चरन, जोखन, नीरज, दीनानाथ आदि मौजूद रहे।