फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नई सड़क, दालमंडी में 200 अवैध निर्माण तोड़े 0

नई सड़क, दालमंडी में 200 अवैध निर्माण तोड़े 0

Fri, 27 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
नई सड़क, दालमंडी में 200 अवैध निर्माण तोड़े 0
वाराणसी। नई सड़क और दालमंडी में प्रशासन को गुरुवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लहुराबीर से नई सड़क और फिर दालमंडी में अभियान चलाकर जेसीबी से करीब 200 छोटे-बड़े अवैध निर्माण तोड़े गए। कुछ जगहों पर अतिक्रमणकारियों ने विरोध की कोशिश की लेकिन फोर्स की मुस्तैदी के आगे एक नहीं चली। अतिरिक्त फोर्स मंगाकर अभियान को अंजाम तक पहुंचाया गया। दालमंडी और आसपास के इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

नई सड़क और दालमंडी इलाके में प्रशासन ने बुधवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की थी। बाकी रह गए अवैध निर्माणों पर गुरुवार को जेसीबी चली। नगर मजिस्ट्रेट डॉ. विश्राम के नेतृत्व में लहुराबीर से अभियान शुरू हुआ। लहुराबीर, चेतगंज, बेनियाबाग होते हुए नई सड़क, दालमंडी तक कई स्थाई, अस्थाई निर्माण तोड़े गए। अतिक्रमण ढहाने की कार्रवाई शुरू होते ही हड़कंप मच गया। कई लोग खुद हथौड़े लेकर अपना अवैध निर्माण तोड़ने लगे। कुछ स्थानों पर लोगों के विरोध को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स बुलाकर अभियान जारी रखा गया। शाम तक चले अभियान के चलते नई सड़क के अलावा आसपास के क्षेत्रों में जाम की स्थिति रही। जिन क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाए गए, वहां अतिक्रमणकारियों को दोबारा ऐसा करने पर एफआईआर की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed