{"_id":"5ad7abbe4f1c1b05418b54c3","slug":"31524083646-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया के साथ ही शुरू हुई लगन तो लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया के साथ ही शुरू हुई लगन तो लगा जाम
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अक्षय तृतीया के साथ ही बुधवार से लगन का सीजन शुरू हो गया। अक्षय तृतीया पर खरीददारी निकले लोगों और बारातियों के कारण देर रात तक शहर की सड़कों पर जाम लगा रहे और लोग वाहनों के साथ फंसे रहे। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी का सामना एंबुलेंस सवार उन मरीजों को करना पड़ा जिनके आगे-पीछे बैंड बाजे की धुन पर बाराती नाच रहे थे और तेज धमाके वाले पटाखे फोड़े जा रहे थे। इस बीच ट्रैफिक पुलिस के यातायात व्यवस्था संबंधी इंतजाम कहीं नहीं दिखे।
अक्षय तृतीया पर शाम होते ही सराफा और ऑटो मोबाइल दुकानों की ओर आमजन की अच्छीखासी भीड़ खरीददारी के लिए उमड़ी थी। इसके साथ ही रात आठ बजे के बाद शहर की सड़कों पर बारातें नजर आने लगी। इसके चलते कई इलाकों में लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। इस दौरान आमजन को सर्वाधिक परेशानी मंडुवाडीह चौराहा, भिखारीपुर तिराहा, सुंदरपुर चौराहा, लंका स्थित मालवीय चौराहा व रविदास गेट चौराहा, शिवाला, सोनारपुरा, गोदौलिया, नई सड़क, चौक, मैदागिन, मलदहिया, फातमान मार्ग, नदेसर, पांडेयपुर चौराहा, अर्दली बाजार सहित शहर के कुछेक अन्य इलाकों में हुई। रात 11 बजे के लगभग जब यातायात का दबाव सड़कों पर कम हुआ तो जाम की समस्या खत्म हुई।