{"_id":"5ad79bd24f1c1b58098b5426","slug":"31524079570-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमाणपत्रों के अभाव में लौटे आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमाणपत्रों के अभाव में लौटे आवेदक
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। सांसद के निर्देश पर बुधवार को नगर के घमहापुर चौरा माता मंदिर पर नगर पालिका द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के फार्म भरवाए गए। इस दौरान आवास, खाद्यान्न, वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन के 11 लोगों ने आवेदन किए। भारी संख्या में लोगों के पास प्रमाणपत्र न होने से बैरंग लौटना पड़ा। ऐसे लोगों को पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने आवेदन करवाने का आश्वासन दिया।
घमहापुर के विकास में सांसद विशेष ध्यान दे रहे हैं। वहां के लोग बेहद गरीब होने के बाद भी योजनाओं से वंचित हैं। गरीबों के लिए आयोजित शिविर में लोगों के आनलाइन आवेदन लिए जाने थे लेकिन अधिकतर लोगों प्रमाण पत्र के अभाव में आवेदन नहीं कर सके। शिविर में शामिल पालिकाध्यक्ष ने बताया कि केवल 11 फार्म भरे जा सके हैं। उन्होंने ऐसे सभी आवेदकों के फार्म भरवाने का आश्वासन दिया। शिविर में भाजपा नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, सभासद महेंद्र नाथ बिंद, हसीब खां, गिरधारी जायसवाल, रमेश सरोज, मो.अली सिद्दीकी के अलावा जिला समाज कल्याण विभाग के आरके सिंह, धर्मेंद्र कुमार यादव, महिला कल्याण विभाग के पंकज मिश्र व महेंद्र गुप्ता, जिलापूर्ति विभाग के राजेश मिश्र, नगरीय विकास अभिकरण सीईओ ओमकार तिवारी, महिला हेल्पलाइन की शीला मौर्य, प्रिया शुक्ला, दिव्यांग कल्याण अधिकारी ऋतुराज सिंह आदि उपस्थित रहे।