{"_id":"5ad509b24f1c1be2798b4ac4","slug":"31523911090-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेपकांड के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेपकांड के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। देश में आए दिन होने वाली रेप की घटनाओं के विरोध में साझा संस्कृति मंच और ज्वाइंट एक्शन कमेटी बीएचयू की ओर से सिंह द्वार पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सोमवार को चले इस अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने भागीदारी की और ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में उन्नाव, कठुआ, सासाराम, सूरत जैसी तमाम घटनाओं की तरफ ध्यान आकृष्ट करते हुए मांग की गई कि इन मुकदमों की कार्रवाई तेजी से हो और चार माह के अंदर फैसला सुनाया जाए। डॉ. इंदू पांडेय, वल्लभाचार्य पांडेय, शालिनी, शिवांगी, विनय सिंह, सतीश सिंह, चिंतामणि सेठ आदि के सहयोग में चले अभियान में शासन सत्ता या प्रशासन में बैठे लोगों और जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध शिकायतों की जांच तीव्र गति से कराने की अपील की गई।