{"_id":"5aca6fa04f1c1bdc618b668c","slug":"31523216288-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखाड़े पर पहलवानों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखाड़े पर पहलवानों ने दिखाया दम
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल नगर के मिर्जापुर रोड पर स्थित काली देवी प्राथमिक विद्यालय के मैदान में रविवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने फीता काटकर कुश्ती दंगल का उद्घघाटन किया। आयोजक रिंकू पहलवान ने मुख्य अतिथि को साफा बांधकर उनका स्वागत किया।
दंगल में राजू पहलवान भदोही ने दो बार कुश्ती लड़ी। पहली बार काशी पहलवान इलाहाबाद को और दूसरी बार दिनेश पहलवान गोरखपुर को पटका। तालियों की गड़गड़ाहट से लोगों ने राजू पहलवान का उत्साह वर्धन किया। संतोष पहलवान दिल्ली और लोरिक पहलवान जौनपुर, नेहरू पहलवान दिल्ली और गोपी पहलवान वारीणसी, भीम पहलवान गोरखपुर और राजेश पहलवान वाराणसी के बीच के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। काशी पहलवान इलाहाबाद और अजय पहलवान जौनपुर के बीच हुए मुकाबले में काशी पहलवान ने जीत हासिल की। रिंकू सिंह वाराणसी और अंगद यादव इलाहाबाद के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसी प्रकार पिंटू पहलवान गोरखपुर और संतोष पहलवान दिल्ली के बीच भी मुकाबला बराबरी का रहा। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक कुश्तियां हुई, जो बराबरी पर छूटीं। दंगल के रेफरी चंद्रबली पहलवान वाराणसी थे। इस मौके पर उमर वैश्य, मजहर उल्ला आदि मौजूद थे।