{"_id":"5ab7fc6a4f1c1b3a058b7486","slug":"31522007146-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूंघट की ओट पर चाची-भाभी ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूंघट की ओट पर चाची-भाभी ने दी परीक्षा
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। साक्षर भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में संचालित लोक शिक्षा केंद्रों पर रविवार को नवसाक्षरों की परीक्षा आयोजित कराई गई। करीब 20 हजार नवसाक्षर पंजीकृत थे, जिनमें 16 हजार परीक्षा में शामिल हुए। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई। शिक्षा प्रेरकों और प्रधानाध्यापकों की देख-रेख में परीक्षा संपन्न कराई गई।
साक्षर भारत मिशन के तहत 15 वर्ष के ऊपर के निरक्षर लोगों को ग्राम पंचायतों में संचालित लोक शिक्षा केंद्रों में शिक्षा दी जा रही है। शिक्षा प्रेरक इन्हें साक्षर बनाने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को जिले की 561 ग्राम पंचायतों के लोक शिक्षा केंद्रों पर इनकी परीक्षा कराई गई। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक हुई। जैसे-जैसे नव साक्षर पहुंच रहे थे, उन्हें परीक्षा के लिए बैठाते गए। लोक शिक्षा केंद्रों में कुल पंजीकृत 20122 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 16224 नवसाक्षर परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण भी किया। भारत शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक राजकुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। शीघ्र परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।