{"_id":"5aa8379d4f1c1ba4238b511d","slug":"31520973725-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से कार्य पूरा न होनेे पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से कार्य पूरा न होनेे पर होगी कार्रवाई
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर में बन रहे सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का का कार्य जून तक पूरा करें। अगर कार्यों में लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार ने मंगलवार को अपने निरीक्षण के दौरान ठेकेदारों और इंजीनियरों से कही। इस दौरान उन्होंने सभी निर्माण कार्यो की गुणवत्ता और उनकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल उपस्थित रहे।
प्रमुख सचिव सबसेे पहले फुलवरिया में जल निगम की ओर से बनाए जा रहे एसटीपी को देखा। इसके बाद वे चोलापुर, कोनिया, शाहीनाला, गोईठहां में चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। उन्होंने कुछ जगहों की स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया। प्रमुख सचिव ने निरीक्षण के बाद अधिकारियों संग बैठक ली, इसमें उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में शहर के सीवर को लेकर चल रहे सभी तरह के विकास कार्यों के बारे में समीक्षा की। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि कुछ एसटीपी का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसे जून तक पूरा करना है। इन कार्यों को लेकर ही प्रमुख सचिव ने सभी निर्माण कार्यो की समीक्षा की है। कुछ निर्देश दिए हैं, जिन्हें समय से पूरा कर दिया जाएगा।