फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बृजेश सिंह को व्हील चेयर पर अदालत लाएं

बृजेश सिंह को व्हील चेयर पर अदालत लाएं

Sat, 03 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
बृजेश सिंह को व्हील चेयर पर अदालत लाएं
वाराणसी। अपर जिला जज (तृतीय) राजीव कमल पांडेय की अदालत में विचाराधीन सिकरौरा कांड मामले में शुक्रवार को वादिनी अदालत में उपस्थित नहीं हुई। वहीं मामले में आरोपी एमएलसी बृजेश सिंह भी पेश नहीं हुए। इसकी वजह उनका बीमार होना बताया गया।
विज्ञापन

इस पर अदालत ने बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक डॉ. विजय नाथ मिश्र को निर्देशित किया कि आरोपी अगर चलने फिरने में असमर्थ है तो उसे अगली तिथि पर व्हीलचेयर पर लाया जाए और अदालत में पेश किया जाए। इसके साथ ही, चंदौली एसपी को आदेश दिया कि वह वादिनी को एक चिकित्सक के साथ पर्याप्त सुरक्षा में अदालत के समक्ष पेश करें। अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 6 फरवरी नियत की है। इसके पूर्व अदालत में वादिनी की तरफ से बीमार होने के कारण गवाही देने के लिए न आने के संबंध में चंदौली पुलिस के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया गया। वही सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक द्वारा बृजेश को बीमारी के कारण अदालत में उपस्थित न कराने के बाबत रिपोर्ट दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed