{"_id":"5a55297c4f1c1b3f428b4dfb","slug":"31515530620-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविदास मंदिर पर चढ़ने लगा गुलाबी रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविदास मंदिर पर चढ़ने लगा गुलाबी रंग
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। श्री गुरु रविदास मंदिर सीरगोवर्धनपुर में रविदास जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। मंदिर पर गुलाबी रंग चढ़ने लगा है। पंजाब, जालंधर, हरियाणा से आए दो सौ मजदूर मेले की तैयारियों को मूर्त रूप देने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही इस साल बड़े टेंटों का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। इसको बनाने के लिए कोलकाता से आए कारीगर टेंट को संवारने में जुटे हुए हैं। रविदास जयंती पर आने वाले देश विदेश से लाखों की संख्या में भक्त गुरु के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं दुकान लगाने वालों ने भी अपने जमीन की बुकिंग कर ली है।
मंदिर के मैनेजर ज्ञानचंद ने बताया कि 600 से ज्यादा एनआरआई भक्त ऑनलाइन होटल बुक करा चुके हैं। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर कमेटी के द्वारा 28 शौचालयों का निर्माण कार्य भी कराया गया है। लंगर में भोजन बनाने के लिए लकडि़यों को खरीदा गया है। साथ ही रमना में किसानों को सब्जी का आर्डर दिया गया है। सड़क, पानी, बिजली की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन सहित सभी विभागों को पत्र लिखा गया है। रविदास मंदिर के ट्रस्टी केएल सरोज ने बताया कि मंदिर में 18 जनवरी से अखंड अमृतवाणी पाठ शुरू होगा जो 31 जनवरी तक चलेगा। सेवादारों का पहला जत्था 17 जनवरी को पहुंचेगा। मंदिर के रंग-रोगन के लिए पंजाब से बलबीर अपने साथ दो सौ मजदूरों को लेकर आए हैं। जो मंदिर परिसर को सजाने संवारने में लगे हैं साथ ही पंजाब और जालंधर से तीन ट्रकों से गेंहू, चावल और दाल की पहली खेप सोमवार की रात पहुंची।