फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ठंड का कहर से दो लोगों की मौत

ठंड का कहर से दो लोगों की मौत

Sun, 07 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
ठंड का कहर से दो लोगों की मौत
ज्ञानपुर। जानलेवा ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शीतलहरी और गलन के चलते शहर से लेकर गांव तक लोग बेहाल हो उठे हैं। शनिवार को 10 किमी. प्रति घंटे की गति से चलीं सर्द पछुवा हवाएं और तेज गलन ने सामान्य जनजीवन बेपटरी कर दिया। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट हो गई। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम आठ डिग्री दर्ज किया गया। ठंड लगने से गोपीगंज में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

ठंड का प्रकोप वीभत्स हो चला है। सात लोगों की जान जाने के बाद भी ठंड से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड फूलबाग निवासी सुद्धू चौहान (45) की ठंड लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि भोर में घर से बाहर निकले युवक को ठंड लग गई। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवारीजन उन्हें लेकर निजी चिकित्सालय गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह ऊंज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर शानी गांव निवासी जयनाथ बिंद (50) की ठंड लगने से शनिवार को मौत हो गई। शुक्रवार की रात को गेहूं फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें ठंड लग गई। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। शनिवार को दिन की शुरुआत हुई तो नगरीय इलाके में कोहरा अपेक्षाकृत कम था, लेकिन शीतलहरी के चलते गलन बेतहाशा थी। इससे तापमान में तेजी से गिरावट हुई। कल तक 21 डिग्री का अधिकतम तापमान शनिवार को दो डिग्री गिरकर 19 पर पहुंच गया। इससे लोग सिकुड़े रहे। ठंड के चलते सुबह-शाम सड़कों पर यातायात में भारी कमी आ गई है। इससे बाजारों की रौनक पर भी असर पड़ा है। शाम सात बजे के बाद ही जिले के प्रमुख नगरों के बाजारों में भी सन्नाटा पसरने लगता है। 12वीं तक के विद्यालयों में ठंड के चलते अवकाश घोषित होने की वजह से बच्चों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। अब सभी विद्यालय सोमवार को खुलेंगे। रविवार को सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई अवकाश घोषित नहीं होने के कारण भीषण ठंड में मदरसे रविवार को भी खुलेंगे। ठंड के चलते सड़कों पर यातायात बुरी तरह चरमरा गया। सबसे ज्यादा असर वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे के यातायात पर पड़ा। हाईवे पर वाहनों की संख्या रोज की अपेक्षा कम दिखी। कोहरे के कारण दिन चढ़ने तक वाहन हेडलाइट जलाकर चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed