{"_id":"5a4be0d24f1c1b4b198b480e","slug":"31514922194-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में 97 शिकायतें आईं, 12 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में 97 शिकायतें आईं, 12 का निस्तारण
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर ग्रामीण अंचलों से आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के भीतर निस्तारण होना चाहिए। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश जिलाधिकारी विशाख जी ने औराई में आयोजित संपूर्ण समाधान तहसील दिवस पर दिया।
उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने विभागों की शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित कराएं। समाधान दिवस में ज्यादातर मामले राजस्व, पुलिस से संबंधित आए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से मौके पर जाकर स्थलीय जांच के बाद निस्तारण कराएं। विभागों से संबंधित कुल 97 शिकायतें आईं, जिनमें 12 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतीपत्र संबंधित विभागों के अधिकारियों को दे दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में संपूर्ण समाधान दिवस शामिल है। फरियादियों की समस्याओं को समय सीमा के भीतर निस्तारित कराएं। अंत में जिलाधिकारी के साथ औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर और पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने जानलेवा ढंड को को देखते हुए गरीबों और असहायों 110 को कंबल वितरित किए। इस मौके पर एसडीएम को प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ हरिशंकर सिंह, सीएमओ सतीश सिंह और जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।