{"_id":"5a4950954f1c1bd0408c0050","slug":"31514754197-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ सामाजिक समरसता के लिए हमेशा तत्पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ सामाजिक समरसता के लिए हमेशा तत्पर
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/रामनगर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रविवार को गुरु गोविंद सिंह साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम लाजपत नगर कॉलोनी पार्क मलदहिया में हुआ। मुख्य वक्ता काशी प्रांत के कार्यवाहक बांके बिहारी ने कहा कि हिंदू समाज को जात पात बंधन, प्रांत आदि से ऊपर उठाकर समाज और राष्ट्र को सक्षम, सुदृढ़ बनाना होगा। इसके लिए योग्य स्वयंसेवक निर्माण करने का कार्य करना होगा। संघ अपनी शाखाओं, शिविरों और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से करता आ रहा है। संघ सामाजिक समरसता के लिए हमेशा तत्पर रहता है। समय-समय पर भारत माता के लिए अपनी जान को न्योछावर करता रहता है। वार्षिक उत्सव की अध्यक्षता स्वामी वनध्वज जी महंत वर्मा ने की। इस मौके पर राम प्रकाश दुबे, राकेश रंजन त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, राजन तिवारी, प्रकाश शुक्ला, अशोक यादव, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधायक रवींद्र जायसवाल, मनीष कपूर, शोमनाथ विश्वकर्मा, सुधीर मिश्र आदि शामिल रहे। उधर रामनगर के अयोध्या मैदान में संघ के हनुमान शाखा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिला सेवा प्रमुख विनोद गुप्ता की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। जिला बौद्धिक प्रमुख विजय जायसवाल की देखरेख में व्यायाम, योग, दंड योग, सूर्य नमस्कार, समता, खेल के आयोजन हुए। इस मौके पर परमेश्वर, सत्यनारायण, गणेश प्रसाद, विजयानंद तिवारी, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन