{"_id":"5a133cbd4f1c1b71548be4bd","slug":"31511210173-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय लीला भंसाली के खिलाफ परिवाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय लीला भंसाली के खिलाफ परिवाद दर्ज
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ कर हिंदुओं की धार्मिक आस्था और भावनाओं को आहत करने के आरोप में सोमवार को फिल्म ‘पद्मावती’ के निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवम की कोर्ट में परिवाद दर्ज कर लिया गया। परिवादी अधिवक्ता कमलेश कुमार त्रिपाठी का बयान दर्ज करने के लिए अदालत ने 16 दिसंबर की तिथि नियत की है।
शिवपुर क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी परिवादी अधिवक्ता कमलेश कुमार त्रिपाठी ने फिल्म पद्मावती के निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल करते हुए उन पर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया था। कहा था कि आरोपी संजय लीला भंसाली मनोरंजन कारोबारी हैं। व्यक्तिगत धनार्जन और प्रचार-प्रसार के लोभ में उन्होंने देवी रूप में पूजित रानी पद्मावती से जुड़े तथ्यों से खिलवाड़ किया है। जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर को देख करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। फिल्म के जरिए जनभावना को भड़काने का काम किया गया है।