फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पिंडरा और अहरक संकुल का दबदबा

पिंडरा और अहरक संकुल का दबदबा

Sun, 19 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
पिंडरा और अहरक संकुल का दबदबा
पिंडरा। प्राथमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता समोगरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को सम्पन्न हुई। जिसमें पिंडरा व अहरक संकुल की टीम का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसए बृजभूषण चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर की। प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में 50 व 100 मीटर दौड़ में चुप्पेपुर पिंडरा के विकास, बालिका वर्ग के 50 मीटर में चुप्पेपुर की खुशबू व 100 मीटर में शुषमा कटौना ने प्रथम तथा कबड्डी में अहरक प्रथम व बाबतपुर द्वितीय स्थान पर रहा। वही खो-खो में अमौत प्रथम व पिंडरा द्वितीय, बालिका वर्ग में पिंडरा प्रथम व अमौत द्वितीय रहा।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्तर के बालिका वर्ग की वालीबॉल में औराव प्रथम, बाबतपुर द्वितीय, अंताक्षरी में मंगारी प्रथम व लोकगीत में पिंडरा संकुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय के कुश्ती के विभिन्न भार वर्ग में रमईपट्टी के रत्नेश व किशन तथा मरुई के अंकितकुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के उच्च प्राथमिक विद्यालय की वालीबॉल में अहरक ने बाजी मारी। इस दौरान ब्लॉक के 14 संकुल के दर्जनों प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समापन खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रदीप पटेल व संचालन हेमन्त पटेल व सत्यनारायण वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन संकुल प्रभारी विनोद भारती ने दिया। इस दौरान मुख्य निर्णायक की भूमिका में जिला व्यायाम शिक्षक राजेश दोहरी, ब्लॉक ब्यायाम शिक्षक कैलाश यादव, ब्लॉक समन्यवक राजेश श्रीवास्तव, संजय सिंह, सुनील सिंह, संतोष सेठ, वीरेन्द्र, रामसेवक, राजेश,चंद्रेश, प्रतिमा पांडेय, चंद्रशेखर, दीपक, राकेश समेत अनेक शिक्षकगण रहे। वही प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed