{"_id":"5967dcd54f1c1b075f8b4701","slug":"31499978965-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन मेले में होगा संस्कृति और हुनर का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन मेले में होगा संस्कृति और हुनर का संगम
Updated Fri, 14 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मारवाड़ी युवा मंच अन्नपूर्णा शाखा की ओर से शनिवार को आयोजित होने वाले सावन मेले में संस्कृति और हुनर का संगम होगा। ‘आपणी संस्कृति आपणो गांव’ थीम पर आयोजित मेले में सावन के रंग होंगे तो तीज त्योहार का उमंग भी होगा। इस मेले में अलग-अलग विधाओं की जानी-मानी महिलाओं और युवतियों की ओर से कपड़ों से लेकर ज्वेलरी, होम डेकोरेशन, सजावटी सामान, राखियों आदि के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा भगवान की पोशाक, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बच्चों के लिए गिफ्ट आइटम्स के स्टॉल भी खास होंगे।
संस्था की अध्यक्ष पूजा लोहिया ने गुरुवार को पराड़कर भवन में पत्रकारों को जानकारी दी कि सावन मेले में न सिर्फ शहर की बल्कि बाहर की भी कई महिला उद्यमियों के स्टॉल होंगे। मलदहिया स्थित एक होटल में इस सांस्कृतिक सावन मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. सरोज चूड़ामणि गोपाल और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कावेरी गुप्ता करेंगी। सचिव अनिता मोरोलिया ने बताया कि संस्था अपने दो साल पूरे करने जा रही है। मेले का भी ये दूसरा साल है। 65 सदस्यों की इस संस्था ने अब 90 सदस्यों को अपने साथ जोड़ लिया है। उन्होंने बताया कि मेले से होने वाली आय कैंसर पीड़ितों की सेवा के लिए खर्च की जाएगी।