{"_id":"59668b3a4f1c1b926e8b4568","slug":"31499892538-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू : एमएससी कृषि में दाखिला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू : एमएससी कृषि में दाखिला शुरू
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के विभिन्न संकायों में काउंसलिंग अब अंतिम चरण में है। बुधवार से कृषि विज्ञान संस्थान के दस विभागों में पीजी में दाखिला शुरू हो गया। 14 जुलाई तक चलने वाली काउंसलिंग के पहले दिन कुल 348 अभ्यर्थियों में से 156 ने काउंसलिंग कराई।
संस्था के निदेशक प्रो. ए वैशम्पायन के निर्देशन में शताब्दी कृषि भवन में चल रही काउंसलिंग में सीटों का आवंटन अंतिम दिन 14 जुलाई को होगा। पहले दिन दिव्यांग वर्ग के साथ ही सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। दिव्यांग वर्ग में नौ अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि कुल 348 में से 156 शामिल हुए। इस दौरान संयोजक प्रो. एपी सिंह ने अभ्यर्थियों को नियमों की जानकारी दी। प्रो. एसवीएस राजू ने विभागवार सीटों के बारे में बताया। अभ्यर्थियों और उनके साथ आए अभिभावकों को बीएचयू की उपलब्धियों पर बनी डाक्यूमेंट्री दिखाई गई। गुरुवार को 319 उम्मीदवारों को बुलाया गया है, जिसमें 170 पिछड़े वर्ग के, 99 अनुसूचित जाति और 50 अनुसूचित जनजाति के हैं। इसके बाद 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे से पेड सीट के लिए काउंसलिंग होगी।