{"_id":"595ff0044f1c1ba97c8b4616","slug":"31499459588-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीत-संगीत के बीच जमकर मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीत-संगीत के बीच जमकर मस्ती
Updated Sat, 08 Jul 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मान्या लेडिज क्लब के 15वें पदग्रहण समारोह के दौरान शुक्रवार को महिला सदस्यों ने खूब मस्ती की। गीत और संगीत के खुशनुमा माहौल में क्लब की पूर्व अध्यक्ष नीरू वशिष्ठ ने आगामी अध्यक्ष अनु मेहरोत्रा को पदभार ग्रहण कराया और अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई। देर शाम तक चले आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर विवश कर दिया।
शुक्रवार को होटल गेटवे के गुलाब बाग में आयोजित कार्यक्रम की थीम हमतुम के दौरान रिश्तों के विभिन्न आयामों को मंच पर महिला सदस्यों बखूबी उकेरने का प्रयास किया। रंगारंग कार्यक्रम के दौरान नृत्य, संगीत के साथ ही लघुनाटिका काम वाली बाई का भी मंचन किया गया। नाटिका में पूजा मधोक व रीना ने मीना त्रिवेदी के नेतृत्व में शानदार अभिनय किया। नवनिर्वाचित सदस्यों में उपाध्यक्ष पद पर सोनिया भसीन, कोषाध्यक्ष मीना त्रिवेदी, सोनल अग्रवाल, सचिव भारती रावतानी ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. छाया पाठक, डॉ. मधुलिका रहीं। संचालन गिन्नी भाटिया और धन्यवाद ज्ञापन नीरू वशिष्ठ ने किया। इस दौरान पूजा मोहले, नीना सेठ, ऐश्वर्या सेठ, मधु कपूर, नैंसी बत्रा, दीपा गुप्ता, मीनाक्षी अग्रवाल, भारती, अनु, सोनल आदि उपस्थित रहीं।