फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   31 meritorious people will get 58 medals in the 42nd convocation of Sampurnanand Sanskrit University.

Varanasi News: संपूर्णानंद संस्कृत विवि के 42वें दीक्षांत में 31 मेधावियों को मिलेंगे 58 मेडल

Mon, 16 Sep 2024 06:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
31 meritorious people will get 58 medals in the 42nd convocation of Sampurnanand Sanskrit University.
टुंपा राय को आचार्य परीक्षा में सबसे अधिक छह स्वर्ण और एक रजत पदक
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने जारी की मेधावियों की अनंतिम सूची, मांगी आपत्तियां, समारोह 26 सितंबर को
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह के लिए मेधावियों की सूची जारी कर दी है। रविवार शाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सूची अपलोड की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मेधावियों की सूची पर तीन दिनों के अंदर आपत्तियां भी मांगी हैं। सूची के अनुसार, इस बार के 42वें दीक्षांत समारोह में 31 मेधावियों को 58 मेडल प्रदान किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय के आचार्य की छात्रा टुंपा राय को सबसे अधिक सात पदक प्रदान किए जाएंगे। इसमें छह स्वर्ण पदक और एक रजत पदक शामिल है। टुंपा राय को आचार्य परीक्षा में सर्वाधिक अंक मिलने पर डॉ. गंगानाथ झा स्वर्ण पदक, रिपन स्वर्ण पदक, चंद्रशेखर शास्त्री वैकुंठनाथ शास्त्री स्वर्ण पदक, महाराजा विभूति नारायण स्वर्ण पदक, वेदांताचार्य परीक्षा, अन्नदा प्रसाद मुखर्जी स्वर्ण पदक और सवाई माधोसिंह रजत पदक प्रदान किया जाएगा। प्रजवल को शुक्लयजुर्वेद के आचार्य परीक्षा में पांच स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा सृष्टि दुबे, हर्ष पांडेय को चार-चार स्वर्ण पदक, तारा प्रसाद दुबे, नूतन विष्णु रेग्मी, मनिंद्रा भगवंत कुलकर्णी को तीन-तीन स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। जैन अभय महेश को दो स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। शास्त्री परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सुंदरम श्रोत्रिय को राम प्रताप शास्त्री स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक प्रजवल को दिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि यह मेधावियों की अनंतिम सूची है। अगर किसी को इस पर कोई आपत्ति हो तो वह 16 से 18 सितंबर तक अपनी आपत्ति कारण सहित कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक के ई-मेल पर दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article