फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   3 trains including Vande Bharat, Bundelkhand will run on track after 173 days

देशभर में 12 सितंबर से चलेंगी 80 नई ट्रेनें, जानिए वाराणसी से किन ट्रेनों में कर सकेंगे सफर

Sat, 05 Sep 2020 09:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 05 Sep 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
3 trains including Vande Bharat, Bundelkhand will run on track after 173 days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अनलॉक-4 में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड 12 सितंबर से 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। जिसमें वाराणसी के खाते में 3 स्पेशल ट्रेनें आई है। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदेभारत, वाराणसी से ग्वालियर के बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेस और वाराणसी सिटी से लखनऊ के लिए कृषक एक्सप्रेस का संचालन होगा। 24 मार्च से करीब 173 दिनों के बाद 12 सितंबर को ट्रैक पर ये ट्रेनें रफ्तार भरेंगी। 

विज्ञापन


इन ट्रेनों में टिकट रिजर्वेशन 10 सितंबर से शुरू हो जाएगा। वंदेभारत एक्सप्रेस कैंट रेलवे स्टेशन से, मंडुवाडीह स्टेशन से बुंदेलखंड एक्सप्रेस और वाराणसी सिटी स्टेशन से कृषक एक्सप्रेस चलेगी। इस तरह वाराणसी से अब कुल 8 ट्रेनें संचालित होंगी। मई में 5 ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था, जिसमें मुंबई के लिए महानगरी, कामायनी एक्सप्रेस, गुजरात, अहमदाबाद के लिए साबरमती एक्सप्रेस और वाराणसी-नई दिल्ली के लिए शिवगंगा व महामना एक्सप्रेस  का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन


अब वंदेभारत के साथ नई दिल्ली के लिए 3 ट्रेन हो गई है। वहीं एमपी, ग्वालियर के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस और लखनऊ के लिए पहली ट्रेन सेवा शुरू हो रही है। यात्रियों की मांग पर इन ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जा रहा है। उत्तर रेलवे के एडीआरएम रवि चतुर्वेदी ने बताया कि कैंट से वन्दे भारत एक्सप्रेस का संचालन होगा। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ के अनुसार मंडुवाडीह से बुंदेलखंड और वाराणसी सिटी से कृषक एक्सप्रेस का संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed