फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   283 new corona patients found in Varanasi, number of active cases crossed 1600

वाराणसी में कोरोना के 283 नए मरीज मिले, सक्रिय केसों का आंकड़ा 1600 के पार पहुंचा

Mon, 10 Jan 2022 10:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Jan 2022 10:06 PM IST
सार

होम आईसोलेशन में रहने वाले आठ लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया है। नए मरीजों में 18 साल से कम उम्र वाले बीस बच्चे और 90 महिलाएं संक्रमित हुई हैं।

विज्ञापन
283 new corona patients found in Varanasi, number of active cases crossed 1600
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 283 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में कुल 1653 एक्टिव मरीज हो गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि पहले से होम आईसोलेशन में रहने वाले आठ लोगों को स्वस्थ भी घोषित किया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को मिलने वाले नए मरीजों में 18 साल से कम उम्र वाले बीस बच्चे और 90 महिलाएं संक्रमित हुई हैं। इसके अलावा आईएमएस बीएचयू, ट्रामा सेंटर में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाकर हर दिन जांंच के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट के साथ ही शहर और ग्रामीण इलाकों में 14 स्टेटिक बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को मिलने वाले मरीजों में छावनी स्थित 39 जीटीसी हॉस्पिटल, बीएचयू कैंपस, नरिया, आईएमएस बीएचयू, ट्रामा सेंटर रविंद्रपुरी, सुंदरपुर, भेलूपुर, लंका, सामनेघाट,रथयात्रा, काली महाल, गिलट बाजार, पहड़िया, नाथुपुर, छित्तूपुर, माधोपुर सिगरा, लक्सा, बिरदोपुर, कालोनी,, लोहामंडी, शिवपुर, बीएचयू कस्तूरबा गर्ल्स हॉस्टल, बीएलडब्ल्यू सहित अन्य जगहों पर रहने वाले मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार होम आईसोलेशन में रहने वाले आठ लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया है। अब नए मरीजों के मिलने के बाद तीसरी लहर में कुल 1957 मरीजों में 304 मरीजों के डिस्चार्ज के बाद 1653 एक्टिव मरीज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed