फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   268 teachers of the district do not get leave

जिले के 268 शिक्षकों को नहीं मिल पाती छुट्टी

Sat, 31 Jul 2021 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
268 teachers of the district do not get leave
परिषदीय विद्यालयाें में पढ़ाने वाले शिक्षकों को छुट्टी आसानी से नहीं मिल पाती। उन्हें अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस खुलासा खुद बेसिक शिक्षा विभाग ने किया है। विभाग ने आईवीआरएस कॉल के जरिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात शिक्षकों से बात की और फीडबैक लिया। शिक्षकों से अवकाश के बदले विभागीय अधिकारियों द्वारा शोषण की बात पूछी गई। वाराणसी में 128 शिक्षकों ने स्पष्ट तौर पर शोषण की बात कही। 140 शिक्षकों ने बताया कि उनका अवकाश बिना वजह खारिज कर दिया जाता है। वहीं, 476 शिक्षकों के अवकाश रिपोर्टिंग प्रबंधक द्वारा स्वीकृत करने में देरी होती है। आजमगढ़ में 155 शिक्षकों ने शोषण की बात मानी। वहीं, बलिया में 66, चंदौली में 50, गाजीपुर में 126, जौनपुर में 143, मऊ में 73, सोनभद्र में 79 शिक्षकों ने शिकायत दर्ज की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि शिक्षकों के अवकाश स्वीकृत होने में देरी की शिकायत आई है। विभागीय जांच के बाद शिक्षकों की समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed