फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   25 thousand prize declared on absconding illegal liquor businessmen in azamgarh poisonous liquor case one constable suspended

आजमगढ़ः जहरीली शराब कांड में फरार धंधेबाजों पर पर 25-25 हजार इनाम घोषित, लापरवाही के आरोप में कांस्टेबल सस्पेंड

Tue, 18 May 2021 10:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 18 May 2021 10:50 PM IST
सार

आजमगढ़ जहरीली शराब कांड में 39 मौतों के बाद आखिरकार पुलिस ने अब कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने इस  प्रकरण को दबाने का प्रयास किया था, लेकिन चौतरफा पड़ते दवाब के बाद जांच शुरू हुई।  

विज्ञापन
25 thousand prize declared on absconding illegal liquor businessmen in azamgarh poisonous liquor case one constable suspended
पवई व दीदारगंज थाना क्षेत्र में जहरीली शराब कांड में 39 लोगों की जान जा चुकी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जहरीली शराब कांड के फरार धंधेबाजों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने मंगलवार को आठ अवैध कारोबारियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। पवई और  दीदारगंज थाना क्षेत्र में जहरीली शराब कांड में 39 लोगों की जान जा चुकी है। जानकारी होने पर पुलिस ने प्रकरण को दबाने का प्रयास किया था।

विज्ञापन


तीन दिनों तक आजमगढ़ पुलिस व प्रशासन जहरीली शराब की बात तक मानने को तैयार नहीं था, लेकिन पवई के बाद दीदारगंज में जहरीली शराब से मौतें होने से हड़कंप मच गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू की। फिर पवई व दीदारगंज थाना क्षेत्रों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन


मित्तूपुर में अवैध शराब फैक्टरी का खुलासा हुआ और सिपाही समेत चार लोग गिरफ्तार किए गए। आठ अन्य शराब कारोबारियों का भी नाम प्रकाश में आया। सोमवार को जिले में आए एडीजी जोन बृजभूषण शर्मा ने जहरीली शराब से आठ लोगों की मौत की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरार घोषित आठ शराब के अवैध कारोबारियों किशन यादव, रवि यादव, रणजीत उर्फ रंजीत यादव, निवासी अताईपुर थाना फूलपुर, हिरदेश कुमार यादव निवासी जप्टापुर पकड़ी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर, राहुल कुमार यादव निवासी सरावा, थाना दीदारगंज, श्यामलाल यादव निवासी संग्रामपुर थाना दीदारगंज, संजय सोनी निवासी छाछू मौहल्ला, थाना जलालपुर, जनपद अंबेडकरनगर व बृजेश अग्रहरि उर्फ कल्लू निवासी नवानगर पैकौली थाना जलालपुर जनपद अंबेडकरनगर पर एसपी सुधीर कुमार सिंह ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।

इधर,  शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में छापा मारा। इस दौरान एक स्थान पर कार से शराब बेच रहे अखिलेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा भाग गया। पुलिस ने कार से अवैध शराब भी बरामद की। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने हरिहरपुर बीट आरक्षी आनंद कुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया।  एसआई राकेश सिंह व एसओ कंधरापुर दिनेश कुमार सिंह पर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed