फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   25 thousand prize brothers and mother of vicious Jhunna Pandit arrested in varanasi

वाराणसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता! शातिर झुन्ना पंडित के 25 हजार इनामी भाई व मां गिरफ्तार

Sun, 24 Nov 2019 03:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 24 Nov 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
25 thousand prize brothers and mother of vicious Jhunna Pandit arrested in varanasi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : a

वाराणसी जनपद और आसपास के जनपद की पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन चुके झुन्ना पंडित गैंग के गुर्गों को गिरफ्तार करने में पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली। कैंट थाना क्षेत्र के लालपुर में दिव्यांग पान विक्रेता की हत्या में वांछित 25 हजार इनामी जयप्रकाश उर्फ मोनू को कैंट पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


कैंट तिराहे स्थित एक अस्पताल के पास से गिरफ्तार हाशिमपुर निवासी  जयप्रकाश के कब्जे से एक बाइक बरामद हुई। पुलिस ने झुन्ना की मां व 20000 इनामी उषा देवी को भी गिरफ्तार किया। दिव्यांग हत्याकांड में वांछित अपराधियों को शह देने और गिरोह के जरिए अपराध को बढ़ावा देने के आरोप में मां उषा देवी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


कैंट थाना के लालपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मड़वा में 3 सितंबर को दिव्यांग पान विक्रेता दिलीप पटेल 35 वर्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के दौरान दो बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज भी जारी हुआ था। हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त श्रीप्रकाश मिश्र उर्फ झुन्ना पंडित पर पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा था। बीते माह पंजाब पुलिस ने रोपड़ में झुन्ना को गिरफ्तार किया था। इस समय झुन्ना रोपड़ जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed