फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   25 children showcased their talent in the quiz, art, and speech competitions.

Varanasi News: प्रश्नोत्तरी, कला व भाषण प्रतियोगिता में 25 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 20 Sep 2026 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
25 children showcased their talent in the quiz, art, and speech competitions.
प्रधानमंत्री के जन्म दिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक कार्यालय पर खंड स्तरीय सपनों का भारत विषय पर प्रश्नोत्तरी, कला और भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा छह से आठ तथा कक्षा नौ से 12 तक के विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी, कला व भाषण प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कुल 25 विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्टेशनरी प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट रिया सैनी, बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा, बीईओ प्रीति सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष ज्योति भूषण त्रिपाठी उपस्थित रहे। संचालन मनीष कुमार कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed