{"_id":"671409e656c04b9d0507cbf4","slug":"24-ips-will-take-charge-of-the-security-system-varanasi-news-c-20-vns1021-764425-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 24 आईपीएस संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 24 आईपीएस संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट, बाबतपुर से लेकर शहर तक निगरानी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर आगमन के दौरान रविवार को 24 आईपीएस ऑफिसर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। एसपीजी के अभेद्य घेरे में रहने वाले प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में एनएसजी व एटीएस के कमांडो, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अफसर, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवानों के अलावा पब्लिक के बीच पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर बाबतपुर एयरपोर्ट से सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम तक शनिवार को उनकी डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल ने पुलिस अफसरों और कर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कमिश्नरेट की फोर्स के अलावा गैर जनपद से नौ आईपीएस, 14 एडिशनल एसपी, 25 डिप्टी एसपी, 43 इंस्पेक्टर, 361 दरोगा और 2044 हेड कांस्टेबल / कांस्टेबल आए हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी सुरक्षा कर्मी अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी के साथ तैनात रहेंगे। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।