{"_id":"5e8448df8ebc3e76d45276d9","slug":"23-people-returned-to-mirzapur-from-nizamuddin-all-quarantined-in-mosques","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर : निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात से लौटे 23 लोगों को मस्जिदों में किया गया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर : निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात से लौटे 23 लोगों को मस्जिदों में किया गया क्वारंटीन
Wed, 01 Apr 2020 05:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 01 Apr 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
निजामुद्दीन में कोरोना का कहर
- फोटो : PTI
निजामुद्दीन के धार्मिक जलसे में भाग लेकर मिर्जापुर जिले में 23 लोग लौटे हैं। यह सभी लोग को नगर के दो मस्जिदों में रुके हैं। जिला प्रशासन ने मंगलवार की रात को सभी के स्वास्थ्य की जांच कराई। जांच में किसी भी व्यक्ति में कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है। प्रशासन ने सभी को मस्जिद में ही क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन
जमात में शामिल होने के बाद जिले में सात लोग 30 नवंबर और 16 लोग पांच मार्च को आए थे। नगर के बराव खां पुरानी अंजही गजिया टोला मस्जिद में सात लोग और बाग कुंजलगिर मस्जिद में 16 लोग रुके है। इसमें 17 लोग उत्तराखंड व अन्य बिजनोर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर जिले के हैं।
विज्ञापन
बता दें कि निजामुद्दीन के धार्मिक जलसे में देश-विदेश के लोग शामिल हुए। जलसे से निकलकर वे लोग देश के विभिन्न क्षेत्रो में पहुंचे। दिल्ली से निकलने वालों में कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और कई लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई। इसके बाद पूरे देश मे हड़कंप मच गया है। निजामुद्दीन जमात से निकल कर देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में जाने वालों को तलाश शुरू हो गई है।
विज्ञापन