फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   222 schools will have smart classes through videos and stories.

Varanasi News: वीडियो और कहानियों के माध्यम से होगी पढ़ाई 222 विद्यालयों में होगी स्मार्ट क्लास

Mon, 09 Mar 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
222 schools will have smart classes through videos and stories.
जिले के परिषदीय विद्यालयों में अब बच्चे खेल-खेल में वीडियो और कहानियाें के माध्यम से पढ़ाई करेंगे। इसके लिए 222 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब बनाए जाएंगे। शासन की ओर से इसके लिए बजट जारी किया गया है। इसका लाभ यह होगा कि बिना बिजली के भी छात्रों को पढ़ाई बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन

बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशालय की तरफ से जिले के 132 विद्यालयों के लिए प्रति विद्यालय 38 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। इससे हर स्कूल में इंनवर्टर, दो केवीए बैटरी और स्टेबलाइजर लगाया जाएगा। स्मार्ट क्लास में लगी स्क्रीन में बच्चों के लिए उनकी कक्षा अनुसार पूरी शिक्षण सामग्री अपलोड की जाएगी। इसमें पाठ्यक्रम को अलग-अलग भागों में बांट कर कहानियों और वीडियाे के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों के शिक्षा सुधार के लिए यह प्रयोग किया जा रहा है। बीएसए ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशालय की तरफ से जारी राशि को सभी विद्यालयों को भेज दिया गया है। इस बजट में इनवर्टर के लिए 38 हजार, स्टेबलाइजर के लिए 11 हजार, प्रिंटर, लॉगबुक, फर्नीचर सहित अन्य सामग्री के लिए भी धनराशि जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed