{"_id":"5cd9cef1bdec2207073c4e0a","slug":"21557778161-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी को क्योटो नहीं बीमार बनारस बनाया : शतरूद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी को क्योटो नहीं बीमार बनारस बनाया : शतरूद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सपा एमएलसी शतरूद्र प्रकाश ने कहा कि बीते पांच साल में काशी को क्योटो नहीं बीमार बनारस बना दिया। इस बार का चुनाव 2014 से बिल्कुल अलग है। बनारस की जनता पीएम नहीं, एमपी चुनेगी। जरूरी नहीं कि पीएम नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने। अब तक छह चरणों के चुनाव से साफ लग रहा है कि माहौल बदल गया है। यूपी में भाजपा पिछली बार से आधे से भी कम सीटें पाएगी।
सोमवार को सिगरा स्थित चुनाव कार्यालय में उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में काशी में सिर्फ एक काम अच्छा हुआ है। बाबतपुर से भोजूबीर तक अच्छी सड़क बन गई है। यह काम सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के मंत्रालय ने करवाया है। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। इस काम की कार्ययोजना सपा ने तैयार करवाई थी। सामनेघाट का पुल सपा ने शुरू करवाया था, जिस पर भाजपा ने अपना टैग लगा लिया।
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन ने यूपी में 74 पार का सपना तोड़कर भाजपा को काफी पीछे धकेल दिया है। मायावती की तो राहुल गांधी प्रशंसा कर रहे हैं। ऐसे में यदि उनका नाम पीएम की रेस में है तो गलत नहीं है।
विज्ञापन
काशी में बीते पांच साल में वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया है। यहां आक्सीजन जोन नहीं है। जिले में 7 हजार ऐसे प्वाइंट हैं जहां लीकेज के कारण सीवरयुक्त पानी लोगों के घरों में जा रहा है। मुख्यमंत्री कई बार आए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आए अतिथियों को गलत जानकारी देकर काशी के पौराणिक वैभव का मजाक उड़ाया गया। दीनदयाल हस्तकला संकुल बंद रहता है। डीरेका के आसपास के लोगों को रोजगार दिलाने की बात पीएम ने पहली सभा में की थी, यह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। चौकाघाट फ्लाईओवर के कंपनी और ठेकेदार का पता नहीं है। आईपीडीएस के नाम पर अब भी तार लटक रहे हैं।