फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का चलाया अभियान

गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का चलाया अभियान

Sat, 09 Mar 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का चलाया अभियान
वाराणसी। विश्व महिला दिवस पर शुक्रवार को तुलसी घाट पर मदर फॉर मदर द्वारा मां गंगा को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला महाविद्यालय बीएचयू की प्राचार्य प्रोफेसर चंद्रकला त्रिपाठी ने विशिष्ट अतिथि आई एम एस बी एच यू की पूर्व निदेशक प्रोफेसर प्रियंवादा त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रिया मैत्री ने मानो तो मैं गंगा मां हूं ना मानो ना तो बहता पानी पर भावपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति कर सबको गंगा के प्रति सोचने के लिए मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि प्रो. चंद्रकला त्रिपाठी ने कहा कि हम कौन सा विकास कर रहे हैं, जिसमें हम प्रकृति द्वारा मिली अनमोल नदियों पेड़ पौधों वायु और पृथ्वी को प्रदूषित करते जा रहे हैं। आज हमें विश्व महिला दिवस पर यह संकल्प खासकर महिलाओं को लेना होगा कि हम अपनी मां गंगा को प्रदूषित नहीं होने देंगे और उसे प्रदूषण मुक्त कराकर ही दम लेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर चंद्रकला त्रिपाठी ने कहा कि हमारे अंदर दृढ़ इच्छाशक्ति की कमी है जिसके कारण आज हमारी गंगा प्रदूषण से मुक्त नहीं हो पा रही हैं। अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर अन्नपूर्णा शुक्ला ने कहा कि मां गंगा हमारे देश की सभ्यता और संस्कृति की पहचान है इसे हमें बचाना होगा। मदर फॉर मदर की संस्थापक अध्यक्ष आभा मिश्रा ने कहा कि मां गंगा की वेदना को सुनने के लिए और उस वेदना को दूर करने के लिए ही यह संस्था बनाई गई है और आज मदर फॉर मदर संस्था का एक वर्ष पूरा हो रहा है आज उसका वर्षगांठ भी है। कार्यक्रम का संचालन प्रतिमा सिन्हा ने किया धन्यवाद सरोजिनी महापात्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed