फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   होली नृत्य, भजन और भरत नाट्यम से सजी महफिल

होली नृत्य, भजन और भरत नाट्यम से सजी महफिल

Tue, 19 Feb 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
होली नृत्य, भजन और भरत नाट्यम से सजी महफिल
वाराणसी। 143 दिवसीय सुर गंगा संगीत महोत्सव की 88 वीं निशा की शुरुआत सोमवार को अनुशी भट्टाचार्य ने गणेश वदना से किया। इस दौरान उनके साथ सहयोगी नर्तकियों ने शिव वंदना कथक, होली भाव नृत्य, सूफी नृत्य एवं तराना नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शिल्पा राय, संध्या, नेहा, रानी धैर्या, प्रियंका आर्या समेत अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। अगली कड़ी में केएन मिश्रा के शिष्य विनय मिश्रा ने अपनी भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने राम नाम तू गा ले.... कान्हा कन्हैया नंदलाला, राम रमैया गाए जा... मेरा आपकी कृपा से और कृष्णा से तू राधा बन जा गीत की पेशकस दी। इसके पश्चात गोविंद मजूमदार भरत नाट्यम विधा में गणेश पुष्पांजलि तोणयम मंगलम की प्रस्तुति दी। मिथुन शर्मा ने पारंपरिक कत्थक तीन ताल में प्रस्तुत किया। गोविंद मजूमदार और मितुल शर्मा ने युगल नृत्य में भरतनाट्यम और कथक का मिश्रण प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान मंच का संचालन मिथिलेश शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed