{"_id":"5c21449cbdec2256f03e9740","slug":"21545684124-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारसी सिल्क की साड़ियां बनी पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसी सिल्क की साड़ियां बनी पहली पसंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में लगे स्पेशल हैंडलूम एक्सपो मेले में बनारसी सिल्क की साड़ियां खरीदारों की पहली पसंद बनी हुईं है। मांग अधिक होने से हथकरघा संचालक काफी खुश हैं और अलग-अलग रेंज की सिल्क साड़ी मेले में उपलब्ध कराए हैं। ये साड़ियां पांच हजार से लेकर 12 हजार रुपये तक के दाम में हैं।
शासन के निर्देश पर हथकरघा विभाग की ओर से लगे मेले में 30 स्टॉल लगे हैं। जिसमें बनारसी साड़ियों के अलावा हैंडलूम पर बने जैसे दरी, कुर्ता कंबल तो वहीं कुछ स्टालों पर सजावटी सामान जैसे वाल हैंगिंग, झूमर भी शामिल हैं, जहां लोग खरीदारी कर रहे हैं। औद्योगिक पर्वेक्षक कृष्णमूर्ति ने बताया कि मेला 28 दिसंबर तक चलेगा। मेले में वाराणसी, भदोही, गोरखपुर, मुरादाबाद, रामपुर, गाजीपुर और बिजनौर की समितियों की ओर से स्टाल लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि यहा मिलने वाला हर सामान बाजार से सस्ता है और सही है। इस पर विभाग की ओर जारी टैग लगा हुआ है।