{"_id":"5bba6edc867a5514b00a032c","slug":"21538944732-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन दिल्ली जा पाया बैंकाक यात्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन दिल्ली जा पाया बैंकाक यात्री का शव
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को हर्ट अटैक का शिकार हुए बैंकाक यात्री अट्टावट का शव लेकर परिजन तीसरे दिन दिल्ली रवाना हो सके। वहां से शव लेकर बैंकाक जाएंगे।
शनिवार को देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक की पत्नी छयानींद्र थांग कसोर्न व बहन वाराणसी से दिल्ली गईं। दिल्ली स्थित थाईलैंड दूतावास से एनओसी लिया। दिल्ली में एनओसी बनवाने में समय लगने के चलते उनका विमान भी छूट गया। बाद में दूसरे प्लेन का टिकट कराया और रविवार को दोपहर के बाद वाराणसी पहुंचीं। वाराणसी एयरपोर्ट पर सभी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद वे एयर इंडिया के विमान एआई 433 से शव लेकर दिल्ली रवाना हुईं। शव को परिजन अपने खर्चे पर लेकर दिल्ली और वहां से बैंकाक जाएंगे।