{"_id":"5b68b2ad4f1c1b6a1c8b4a9c","slug":"21533588141-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वमंगल की कामना से हुआ रुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वमंगल की कामना से हुआ रुद्राभिषेक
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज के प्राकट्योत्सव महोत्सव के दूसरे दिन अस्सी संघमेश्वर महादेव का भव्य शृंगार व पूजन किया गया। सोमवार को विश्वकल्याणार्थ एवं सर्वमंगल की कामना से महादेव का रुद्राभिषेक किया गया। बिल्वपत्र, मदार की माला समेत विविध फूलों से सजे बाबा के स्वरूप का दर्शन करने के लिए देर शाम तक भक्तों की कतार लगी रही। आचार्य रामानंद पांडेय के आचार्यत्व में 11 वैदिक भूदेवों ने पूजन आरंभ किया। इसके उपरांत संघमेश्वर महादेव का षोडशोपचार विधि से पूजन किया गया।
सोमवार को धर्मसंघ शिक्षा मंडल के तत्वावधान में आयोजित प्राकट्य महोत्सव के दूसरे दिन अस्सी संघमेश्वर महादेव को पंचगव्य का लेप लगाया गया। उसके बाद दूध, दही, घी, शहद एवं चीनी से निर्मित पंचामृत से शिवलिंग को स्नान कराया गया। यजमान पं. जगजीतन पांडेय ने 101 लीटर गंगाजल से बाबा का रुद्राभिषेक किया। इसके बाद फूलों और भस्म से महादेव का अभिषेक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन धर्मसंघ पीठाधीश्वर शंकरदेव चैतन्य महाराज के सानिध्य में हुआ। इस दौरान मनोज पांडेय, सुबोध त्रिपाठी, रघु मिश्रा, सुनील शुक्ला, कृष्णमोहन पांडेय, संतोष सिंह, यशोवर्धन त्रिपाठी, नवीन दूबे आदि मौजूद रहे।