{"_id":"5adce3a94f1c1b05418b5f23","slug":"21524425641-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मैच में दरोपुर ने निजामपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मैच में दरोपुर ने निजामपुर को हराया
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर के जलालपुर सिविल लाइन में शनिवार को रात्रिकालीन कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले मैच में दरोपुर ने निजामपुर को हराया। सपा नेता डॉ. आरके पटेल ने उद्घाटन करते हुए कहा खेल समाज में सहिष्णुता बढ़ाने का बेहतर माध्यम है। इससे शारीरिक और मानसिक संतुलिन भी बना रहता है।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टास कराया। उद्घाटन मैच दरोपुर और निजामपुर के बीच खेला गया, जिसे दरोपुर ने जीत लिया। दूसरे मुकाबले में हैवी इंडियन बाजार सरदार खां ने काजीपुर को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। रात के दूधिया रोशनी में हो रही प्रतियोगिता में जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, इलाहाबाद की टीमें भाग ले रही हैं। मैच देखने के लिए देर रात तक भारी भीड़ डटी रही। कमेंट्री खुर्रम अंसारी और सलमान खुर्शीद ने की। अंपायरिंग सनी खां व जमील खां ने की। इस मौके पर जौव्वाद अहमद, सरफुद्दीन, राजकुमार यादव, अतीक खां, जावेद कुरैशी, इमरान बेग, सूरज और फिरोज खां आदि मौजूद थे।