फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मौसम ने बढ़ाई किसानों की बेचैनी

मौसम ने बढ़ाई किसानों की बेचैनी

Sun, 08 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने बढ़ाई किसानों की बेचैनी
ज्ञानपुर। भदोही जिले के मौसम ने शनिवार को फिर पलटी मारी। आसमान में बादलों की धमक और तेज हवाओं के बीच आंधी-पानी की आशंका में किसानों की धुकधुकी बढ़ गई। ज्यादातर फसलें खेतों और खलिहानों में होने के नाते किसान उपज की बर्बादी की आशंका में परेशान हो खेतों की ओर दौड़ पड़े और युद्ध स्तर पर फसलों को सहेजने का काम शुरू हो गया। पूरे दिन तेज हवाएं चलती रहीं, लेकिन बारिश नहीं हुई थी। हालांकि देर रात तक आंधी-पानी की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन

देश के उत्तर-मध्य इलाके में मौसम में हुए बदलाव का असर शनिवार को पूर्वांचल के भदोही जिले में भी देखा गया। शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की मौजूदगी थी। इसके साथ ही तकरीबन 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं हवाओं ने किसानों को चिंता में डाल दिया। आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ होने के नाते पिछले हफ्तेभर से कहर बरपा रही चिलचिलाती धूप का असर शनिवार को नर्म रहा। मौसम का रुख देखकर किसान खेतों में पूरे दिन जुटे रहे। इस दौरान खेतों में काटकर छोड़ी गई फसल को सहेजा गया। घर-परिवार के साथ मिलकर किसानों ने फसलों को बांधा। मड़ाई के लिए खलिहान में रखी गई फसल को लेकर किसान चिंतित नजर आए। तेज हवाओं के बीच बादलों की घेरेबंदी का सिलसिला शाम छह बजे तक चलता रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई थी। उधर कृषि विशेषज्ञों ने इस मौसम को किसानों के लिए मिला-जुला बताया। केवीके के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके चतुर्वेदी ने कहा कि बारिश हुई तो सब्जी की खेती के लिए फायदेमंद साबित होगी, लेकिन काटकर खेत-खलिहान में रखी गेहूं और दलहनी-तिलहनी फसल खराब हो जाएगी। आंधी चली तो ज्यादा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed