फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   क्रिकेट खेलने से मना करने पर मारपीट

क्रिकेट खेलने से मना करने पर मारपीट

Sun, 04 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट खेलने से मना करने पर मारपीट
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के केवटाही गांव में शनिवार को बच्चों को खेत पर क्रिकेट खेलने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। बाद में एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए अपने मड़हों पर आग लगा दी, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

केवटाही गांव के कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। बार-बार गेंद नीरज सिंह के गेहूं के खेत में जा रही थी। गेंद निकालने के कारण गेहूं की फसल बर्बाद हो रही थी। यह देख नीरज ने बच्चों को क्रिकेट खेलने से मना किया और डांट फटकार कर भगाने लगे। इससे नाराज एक ग्रामीण ने नीरज को मारपीट कर घायल कर दिया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष भिड़ गए, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति के उकसाने पर एक पक्ष ने अपने दो मड़हे फूंक दिया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर रामकरन, थानाध्यक्ष कोइरौना सारनाथ सिंह, थानाध्यक्ष ऊंज विवेक उपाध्याय घटना स्थल पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए अपना ही मड़हा फूंक दिया। दोनों पक्षों की ओर से दस लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed