{"_id":"5a9afaa04f1c1bea028b574e","slug":"21520106144-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों की मौत00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत00
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी/जक्खिनी। जंसा थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव निवासी विनय दुबे (22) गुरुवार की देर शाम पचवार स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर अपने घर जा रहे थे। पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर बाइक डाग से टकरा गई। जिससे विनय घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक कल्याण केंद्र हाथी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने घायल को गंभीरावस्था में देखने के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर भेजवा दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर में मौत हो गई। विनय दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता अजीत दुबे बलिया में यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं।
रोहनियां थाना के जक्खिनी खैरा रोड पर दो मोटर साइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। परमंदापुर निवासी पवन भारती और गोलू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां पर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो घायलों को स्थानीय लोगों ने कछवां स्थित क्रिश्चियन हास्पिटल भेज दिया। जिसमें राजेश (28) निवासी खैरा मिर्जापुर की मौत इलाज के दौरान हो गई। बताया जाता है कि दोनों बाइक पर सवार सारे लोग शराब के नशे में थे।