फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सात जनम तक साथ निभाने का वादा

सात जनम तक साथ निभाने का वादा

Sat, 24 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सात जनम तक साथ निभाने का वादा
ज्ञानपुर। स्थान: वीएन जीआईसी का मैदान। दिन: शुक्रवार। समय: दोपहर 12 बजे। फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी झालरों से सजे विशाल विवाह मंडल में लाल पगड़ी में माननीय से लेकर अफसर व्यवस्था का जायजा लेते दिखे। मौका था मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का। एक ही मंडप के नीचे 36 गरीब कन्याओं के हाथ पीले किए गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान के साथ 34 हिंदू जोड़ों का जबकि विवाह हुआ तो चार मुस्लिम जोड़ों का काजियों ने निकाह कराया। प्रत्येक कन्या के खाते में 20 हजार रुपये प्रशासन ने जमा कराया। साथ ही सभी जोड़ों को 10 हजार रुपये की कीमत का गृहस्थी का सामान का सामान और बेहतर दांपत्य जीवन जीने का आशीर्वाद देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि एक ही मंडप के नीचे इतनी गरीब बेटियों की शादी में शामिल होने का मुझे पहला मौका मिला है। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि जीवन में सबसे बड़ा दान कन्यादान होता है। सरकार की यह योजना सराहनीय है। कहा कि सरकार की मंशा है कि दहेज प्रथा समाप्त हो। जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने कहा कि अब कोई भी गरीब अपनी बेटी के हाथ पीले करने वंचित नहीं रहेगा। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर और भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी, डीएम विशाख जी और सीडीओ हरिशंकर सिंह ने भी सभी वर-वधुओं को सुखद दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। भुड़की के पं. हनुमान जी ने हिंदू जोड़ों का विवाह रीति-रिवाज के साथ कराया। वहीं, मुस्लिम जोड़ों का निकाह काजियों ने कराया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सभी कन्याओं को 20 हजार नकद के साथ 10 हजार का गृहस्थी का सामान दिया गया। इसमें एक मोबाइल, दो सेट साड़ियां, एक चुनरी, दो जोड़ी बिछिया, चांदी के पायल, एक सूटकेस, बर्तन सेट, प्रेशर कुकर, मिक्सर, स्टील ड्रम और घड़ी शामिल है। अंत में वर-वधू को शादी के प्रमाणपत्र संग उपहार दिया गया। इस मौके पर हौसिला पाठक, शैलेंद्र दूबे, नागेंद्र सिंह, संतोष पांडेय, अशोक जायसवाल, महेंद्र बिंद, सपना दूबे, जेपी सिंह, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, पीडी आरएन सिंह, अजीत सिंह, आरके सिंह, ऋतुराज सिंह, मीना श्रीवास्तव, एसडीएम ज्ञानपुर आशीष कुमार, सीओ रामकरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed