{"_id":"5a834af44f1c1bd04b8b554c","slug":"21518553844-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयान दर्ज कराने के लिए गैंगरेप पीड़िता थाने पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बयान दर्ज कराने के लिए गैंगरेप पीड़िता थाने पहुंची
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शिवदासपुर की प्रधान के पुत्र चंदन गुप्ता सहित पांच के खिलाफ गैंगरेप, जबरन देह व्यापार कराने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता मंगलवार शाम बयान दर्ज कराने के लिए मंडुवाडीह थाने पहुंची। महिला कांस्टेबल ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। बाद में महिला अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया। बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। न्यायालय के आदेश पर मंडुवाडीह थाने में शुक्रवार को जौनपुर जिले की पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था।
बयान दर्ज कराने के बाद पीड़िता ने कहा कि उसकी जिंदगी बरबाद हो गई है और उसे इंसाफ चाहिए। उसे जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, उसकी लड़ाई जारी रहेगी। बताया कि हत्या की धमकी मिलने के कारण वह अपने बच्चे के साथ एक रिश्तेदार के यहां रह रही है। उसने किसी केे दबाव या साजिश में आकर चंदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। कई साल उसने ज्यादती सही, एक बच्चे की मां हो गई। अब लगा कि बच्चे को इस नरक से दूर ले जाएं तो उसने हिम्मत कर आवाज उठाई है। वह किसी से डरेगी नहीं और आरोपियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। इस बीच मेडिकल के बाद पीड़िता को पुलिस सुरक्षा में उसके रिश्तेदार के यहां भेज दिया गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि पीड़िता की सुरक्षा हमारी ओर से की जाएगी।
उधर, पीड़िता के आने की जानकारी पाकर आरोपी और उसके समर्थक भी थाने पहुंचे थे लेकिन पुलिस के एतराज पर सभी खिसक लिए। आरोपी और ग्रामीणों ने शिवदासपुर से देह व्यापार के अड्डे हटाने के लिए चौथे दिन भी धरना दिया।