{"_id":"5a7dfaab4f1c1b8e238b7a21","slug":"21518205611-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलेरिया से बचाव के लिए चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलेरिया से बचाव के लिए चलेगा अभियान
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपु्र। फाइलेरिया रोग जीवन के लिए अभिशाप है। इस रोग से बचाव के लिए डीईसी और एलबेंडाजोल की खुराक लोगों को घर-घर जाकर खिलाई जाएगी। दवा खिलाने का अभियान 10 से 12 फरवरी तक चलेगा। अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश सिंह ने कहा कि दवा खिलाने का अभियान तीन दिन तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा पिलाई जाएगी। कहा कि दो से पांच वर्ष के बच्चों को डीईसी की एक गोली, एलबेंडाजोल की एक गोली, छह से 14 साल के बच्चों को डीईसी की दो गोली, एलबेंडाजोल की एक गोली, 15 वर्ष से ऊपर के लोगों को डीईसी की तीन गोली और एलबेंडाजोल की एक गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी खाली पेट दवा न खाए। कुछ खाने के बाद ही दवा खाए। दो वर्ष से कम बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को दवा नहीं नहीं खिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान में सभी को दवा का खुराक दिया जाएगा।